आज का इतिहास (Today in history) - 04 Nov 2021 - Learn Today

 

आज का इतिहास (Today in history) - 04 Nov 2021⏳


🟡 04 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
▪️1227 - खलीफा अल-आदिल की हत्या की गई।
▪️1824 - मेक्सिको ने नया संविधान बनाया और एक गणराज्य बना।
▪️1830 - नीदरलैंड से अलग होकर बेल्जियम साम्राज्य बना।
▪️1943 - यूएस ने जापानियों से सॉलोमन द्यीप पर कब्जा कर लिया।
▪️1956 - ग्रेट ब्रिटेन ने ऑस्ट्रेलिया में परमाणु परीक्षण किया।
▪️1957 - सोवियत संघ ने मानव इतिहास का पहला 83.5 किलोग्राम भारी उपग्रह स्पुतनिक सफलता से अंतरिक्ष में पहुंचाया था। इसने 92 दिनों में 1400 बार पृथ्वी का चक्कर लगाया और पहली बार अंतरिक्ष से पृथ्वी पर रेडियायी संदेश भेजा।
▪️1963 - क्यूबा और हैती में चक्रवाती तूफ़ान ‘फ्लोरा’ से छह हजार लोग मरे।
▪️1966 - लेसोथो देश ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की और आज का दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
▪️1977 - भारत के विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को हिंदी में संबोधित किया। हिंदी में दिया गया यह पहला संबोधन था।
▪️1979 - पाकिस्तान में राष्ट्रीय भाषा प्राधिकरण संस्था की स्थापना की गयी जिसका उद्देश्य उर्दू भाषा को प्रचलित करना है।
▪️1986 - भारतीय हेलिकॉप्टर निगम की स्थापना हुई।
▪️1996 - पाकिस्तान के 16 वर्षीय बल्लेबाज़ शाहिद अफ़रीदी ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर विश्व कीर्तिमान रचा।
▪️2000 - चांग चून शियुंग ताइवान के नये प्रधानमंत्री बने।
▪️2002 - पाकिस्तान में शाहीन प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया गया।
▪️2005 - बाली बम कांड में दो संदिग्ध व्यक्ति गिरफ़्तार।
▪️2006 - जूलियन असांजे ने विकीलीक्स की स्थापना की।
▪️2008 - अमेरिका की विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस एक दिन के लिए भारत यात्रा पर रही।
▪️2011 - अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के मुखिया अबू बकर अल बगदादी को वैश्विक आतंकवादी के रूप में चिन्हित किया और साथ ही उस पर एक करोड़ डॉलर का ईनाम भी रखा।
▪️2012 - चीन में आये भूस्खलन के बाद 19 लोग दबकर मरे।
▪️2012 - फॉर्मूला वन के बादशाह माइकल शूमाकर ने संन्यास लिया।
▪️2019 - राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत कुमार डोभाल ने गोवा में गोवा समुद्री सम्मेलन - 2019 का उद्घाटन किया।
▪️2019 - हांगकांग में विरोध प्रदर्शनों के दौरान नकाब के इस्‍तेमाल पर प्रतिबंध।
▪️2020 - भारत के थलसेना अध्‍यक्ष जनरल मनोज नरवणे और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला दो दिन की म्यांमार यात्रा पर रवाना हुए।

🟢 04 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
▪️1857 - श्यामजी कृष्ण वर्मा - प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक।
▪️1884 - रामचन्द्र शुक्ल - बीसवीं शताब्दी के हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार।
▪️1927 - सरला ग्रेवाल - 'भारतीय प्रशासनिक सेवा' में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल।
▪️1931 - संध्या मुखोपाध्याय - हिन्दी और बांग्ला भाषा की एक पार्श्व गायिका।
▪️2014 - जीन क्लाउड दुवेलियर - हैती देश के 41वें राष्ट्रपति और नेता।

🔴 04 अक्टूबर को हुए निधन
▪️1979 - कस्तूरी बाई - प्रसिद्ध भारतीय कवयित्री, जो माखनलाल चतुर्वेदी की बहन थी।
▪️2004 - नीलमणि राउत्रे - उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय राजनीतिज्ञ।
▪️2011 - भागवत झा आजाद - बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय राजनीतिज्ञ।
▪️2015 - भारतीय फिल्म निर्देशक एवं निर्माता इदिदा नागेश्वर राव का निधन हुआ।
▪️2020 - बीजू जनता दल पार्टी के विधायक प्रदीप महारथी का निधन हुआ।
▪️2020 - मुलायम सिंह यादव का निधन हुआ वे समाजवादी पार्टी के पूर्व *एमएलसी* थे (ध्यानार्थ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ये नहीं है)।

🔵 04 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
🔅 विश्व पशु दिवस।
🔅 राष्ट्रीय खेप दिवस।
🔅 राष्ट्रीय टैको दिवस।
🔅 राष्ट्रीय वोदका दिवस।
🔅 विश्व पर्यावास दिवस।
🔅 विश्व वास्तुकार दिवस।
🔅 राष्ट्रीय अखण्डता दिवस।
🔅 राष्ट्रीय गोल्फ प्रेमी दिवस।
🔅 विश्व पशु कल्याण दिवस।
🔅 राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य दिवस।
🔅 राष्ट्रीय दालचीनी रोटी दिवस।
🔅 श्री श्यामजी कृष्ण वर्मा जयन्ती।
🔅 श्री नीलमणि राउत्रे स्मृति दिवस।
🔅 श्री भागवत झा आजाद स्मृति दिवस।
🔅 भारतीय हैलिकॉप्टर निगम स्थापना दिवस।
🔅 विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह (04 से 10 अक्टूबर तक)।

Jonny Richards

Templateify is a site where you find unique and professional blogger templates, Improve your blog now for free.

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post